सुधीर चौधरी जनपद पंचायत बालाघाट अंत्योदय समिति अध्यक्ष नियुक्त

जरूरत में एक ही नाम याद आता है गुड्डू भैया

संगठन के शीर्ष नेतृत्व, मध्यप्रदेश शासन, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व विधायक गौरीशंकर बिसेन, प्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर 'नानो' कावरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन का आभार

स्वतंत्रत प्रभात, जिला ब्यूरो।  मध्यप्रदेश। 

बालाघाट। मध्यप्रदेश शासन ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनपद स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की है।

इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत बालाघाट दीनदयाल अंत्योदय समिति का अध्यक्ष  ग्राम अमेडा निवासी सुधीर 'गुड्डू' चौधरी को नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी लगते ही आम जनमानस, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। 

सुधीर चौधरी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां देते हुए सुधिजनों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, मध्यप्रदेश शासन, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व विधायक गौरीशंकर बिसेन, प्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर 'नानो' कावरे, भाजपा  जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन का आभार ज्ञापित किया।

गर्व और गौरव की बात : सुधीर चौधरी

निश्चित ही सुधीर चौधरी को यह महत्वपूर्ण जवाब दें देना एक सराहनीय और निर्णायक कदम है। इन्होंने बाल्यकाल से सेवा ही समर्पण, सेवा संगठन के भाव से आम जनमानस पूर्ण निष्ठा और लगन से सेवा की है। आज भी क्या अमेडा, क्या भरवेली, क्या बालाघाट सभी जगह जरूरत में एक ही नाम याद आता है गुड्डू भैया, गुड्डू भैया। इस नव दायित्व से सुधीर चौधरी को उनके सेवा का प्रतिफल मिला है।

जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल साबित होगा कि आज हम जो जन सरोकार का कार्य कर रहे हैं उसका परिणाम एक न एक दिन और सुखदाई होता है। जो सुधीर चौधरी के जनपद पंचायत स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष बनने से परिलक्षित हो रहा है।

इसी कड़ी में सुधीर चौधरी ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ताओं को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना मेरे लिए गर्व और गौरव की बात है। मैं इसे पूर्ण समर्पण भाव से निर्वहन करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। ताकि समिति की मंशानुरूप जरूरतमंदों की जरूरत समय पर पूरी हो सके।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters