मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटीरोमियो द्वारा किया गया महिलाओ को जागरूक।

स्वतंत्र प्रभात 
मनकापुर गोंडा :
 
उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत खोड़ारे एन्टी रोमियो टीम  द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान।
 
     रविवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन  में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत बच्चियों एवं महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम एवं नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण,  नारी स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति / एंटीरोमियो थाना खोड़ारे की टीम ने ग्राम केशवनगर पूर्वी के दीवान डीह में महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया ।
 
इस अभियान में  महिला आरक्षी वंदना अग्निहोत्री एवम रूपाली गुप्ता के द्वारा यातायात सुरक्षा के बारे में बालक, बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में एवं हेल्पलाइन नंबर वीमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 , व चाइल्ड लाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, साइबर हेल्प लाइन 1930  में साइबर क्राइम आदि से सम्बन्धित जानकारी दी गई एवं छोटे बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी गई
 
महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्याएं पूछी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम कांस्टेबल दिलीप यादव, महिला कांस्टेबल वंदना अग्निहोत्री, रूपाली गुप्ता, राजमणि वर्मा मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP