क्या ?


पूरे है वो लोग क्या ?
जो अधूरी सी बातें करते हैं
समझदार है वो लोग क्या ?
जो समझदार होने के
बावजूद भी नासमझी सी करते हैं।
शिक्षित है वो लोग क्या?
जो अशिक्षितओं की तरह
व्यवहार करते हैं।
कामयाब है वो लोग क्या ?
जो दूसरों की कामयाबी पर
तर्क-वितर्क करते हैं।
उच्च पद के अधिकारी हैं
क्या वो लोग क्या ?
जो दूसरों की काबिलियत को
नकारा करते हैं।
अपने है वो लोग क्या?
जो पराये लोगों की तरह
व्यवहार करते हैं।
राजीव डोगरा

About The Author: Swatantra Prabhat Desk