ग्रेटर नोएडा : शादी के दो दिन बाद युवती ने बच्ची को दिया जन्म, पति बोला- ये मेरी नहीं

Anand vedanti

 


ग्रेटर नोएडा  : शादी के बाद घर में बच्चे की किलकारी सुनने के लिए दादा-दादी हमेशा उत्सुक रहते हैं। लेकिन दनकौर थाना क्षेत्र में शादी के बाद बेटी को जन्म देने पर खुशियां मातम में बदल गई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। शादी के दो दिन बाद बच्ची को जन्म देने पर यह बवाल हुआ है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। लड़की के परिजन नव जात शिशु और लड़की को लेकर बुलंदशहर चले गए है। एक तरफ जानकारी मिली है कि लकड़ी किशोरी थी तो वहीं दूसरी तरफ लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है।    

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 दिन पहले बड़ी धूमधाम से एक युवक की शादी हुई थी। सभी रिश्तेदार काफी खुश थे। दूसरे दिन दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म थी। मंगलवार रात नई नवेली दुल्हन ने 7 महीने की एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई।

पांच महीने पहले तय हुई थी शादी
 
दनकौर गांव में रहने वाले युवक की शादी दूसरे बुलंदशहर में रहने वाली किशोरी से करीब 5 महीने पहले तय हुई थी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष के दोनों लोग बेहद खुश थे। वहीं लड़का और लड़की में भी बातचीत शुरू हो गई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। तय शादी के अनुसार रविवार रात लड़की पक्ष के लोग बारात  लेकर दुल्हन के घर पहुंचे सभी रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शादी बहुत धूमधाम से की गई जिसके बाद सोमवार सुबह दुल्हन ससुराल पहुंची।

सात महीने की बच्ची को दिया जन्म
 
मंगलवार को मुंह दिखाई होनी थी इसके लिए घर में रिश्तेदारों का ताता लगा हुआ था। रस्म शुरू होते ही दुल्हन को दर्द शुरू होने लगा। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। यह बात धीरे-धीरे आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और लोग सवाल करने लगे।

पुलिस ने दोनों पक्षों में करवाया समझौता

पुलिस ने बताया कि पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब लड़की पक्ष को हुई तो वह भी काफी लोगों के साथ गांव पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में वार्ता हुई। इसके बाद भी जब पति  अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए मना करने लगा तो मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।

क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी दनकौर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद से एक युवती की शादी दनकौर क्षेत्र के रीलखा गांव में हुई थी। शादी के अगले दिन 27 जून को ही युवती ने 07 माह के बच्चे को दनकौर के सुखामल अस्पताल में जन्म दिया। शादी से पूर्व लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष को युवती के पेट में ट्यूमर होने की वजह से स्वेलिंग बताई थी। दोनो पक्षों में आपसी सहमति से फैसला हो गया था। किसी भी पक्ष ने कोई पुलिस शिकायत नहीं की है। जानकारी के मुताबिक लड़की पक्ष युवती को वापस ले गए है। कोई कानून व्यवस्था संबंधित समस्या नहीं है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP