जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यशाला मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यशाला के अंतर्गत ग्रामीणों को अभियान चलाकर किया जाएगा जागरूक

मऊ

मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यशाला का आयोजन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ द्वारा सूचीबद्ध संस्था संज्ञान लखनऊ द्वारा किया गया।

 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण द्वारा जल निगम से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। संज्ञान एजेंसी के स्टेट कोऑर्डिनेटर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विकासखंडवार/ग्राम पंचायतवार आयोजित कार्यशाला में प्रचार-प्रसार हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। संज्ञान की ओर से जल संरक्षण / जल भंडारण के संबंध में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

 कार्यकाल के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा समस्त अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला के बाद मुख्य विकास अधिकारी, वन प्रभागीय अधिकारी के नेतृत्व में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा झंडी दिखाकर संज्ञान के प्रचार वाहनों को विभिन्न विकास खंडों के लिए रवाना किया गया।

कार्यशाला में वन प्रभागीय अधिकारी, परियोजना निदेशक, डिप्टी डायरेक्टर, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk