बरही में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का हुआ आयोजन, आपातकाल को बताया इतिहास का सबसे काला दिन

बरही में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का हुआ आयोजन, आपातकाल को बताया इतिहास का सबसे काला दिन

देश कभी नहीं भूलेगा आपातकाल का काला दिन : मनोज कुमार यादव

 बरही/हज़ारीबाग/झारखण्ड -धंनजय कुमार 

बरही एनएच आईबी में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे बरही क्षेत्र के राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिफारिश पर आपातकाल की घोषणा की थी।

रातोंरात लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए। विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डाल दिया गया। अभिव्यक्ति के सभी माध्यमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। देश के लोकतंत्र में यह काला दिन बनकर अंकित है। आपातकाल 1977 में 21 मार्च को हटाया गया। यह आपातकाल आजाद भारत के इतिहास की सबसे विवादास्पद घटनाओं में से एक है। इस काले दिन के इतिहास को देश कभी नही भूलेगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि आपातकाल लगाते वक्त इंदिरा गांधी ने कहा था कि खराब आर्थिक स्थिति और आंतरिक और बाहरी खतरों से देश को बचाने के लिए आपातकाल लगाया जा रहा है। लेकिन सच तो यह है कि भारत नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी खुद खतरे में थीं,

इसलिए उन्होंने आपातकाल का रास्ता चुना। अपने निजी स्वार्थ की रक्षा के लिए उन्होंने लोकतंत्र का हनन किया। कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ संजय वर्णवाल ने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास का एक काला अध्याय है। जिसमें लोकतंत्र कुचलने का काम किया गया। देश की संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य किया गया। 

आपातकाल के गवाह बनें लोगों को किया गया सम्मानित : 

भाजपा की ओर से पूर्व विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान गवाह बनें लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिसमें शैलेंद्र सिन्हा, विजय साव, अर्जुन स्वर्णकार, सुरेश राणा, महेंद्र दुबे, डॉ संगीता चौधरी, तिलकधारी, डोमन साव, जानकी ठाकुर, कृष्णा रविदास शामिल है। 

सम्मेलन में यह थे शामिल : 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिन्हा, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, अर्जुन स्वर्णकार, आरएनआईएम के उप प्राचार्य डॉ संजय वर्णवाल, सुरेंद्र रजक, एसएसएमटी अध्यक्षा डॉ संगीता चौधरी, महेंद्र दुबे, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, हरेंद्र गोप, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, नागेश्वर रजक, मणितोष कुमार, डॉ सुनील दत्ता, उपमुखिया मनोज उपाध्याय, बिरेंद्र यादव, शिवा निषाद, आकाश राज, आकाश जयसवाल, राजकुमार केशरी, गौतम राणा, मंटू ठाकुर, अमित केशरी, अमित सिंह उर्फ छोटू आदि उपस्थित रहें।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters