घर वालों की डांट से नाराज युवक ने नए पुल से यमुना में लगाई छलांग!

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज।

घर वालों की डांट से नाराज होकर एक युवक ने देर रात नैनी के नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। देर रात होने के कारण गोतोखोरों को देर से जानकारी हुई। जब तक उसको बाहर निकाला गया उसकी सांसें थम गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

दारागंज निवासी आशीष कुमार (18) ने मंगलवार की देर रात करीब एक बजे नैनी के नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया उसकी सांसें थम गई थीं। बताया जाता है कि परिवार के लोगों ने आशीष को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह रात 10 बजे घर से निकल गया था। रात करीब एक बजे वह यमुना में कूद पड़ा।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk