स्वक्छ भारत मिशन

शौचालयो में उपली कंडे, अस्तित्व की जंग

ओडीएफ का दावा हुआ झूठा

सुलतानपुर।
   
विकासखंड प्रतापपुर कमैचा की विभिन्न ग्राम पंचायतो में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयो में उपली कंडे शोभा बढ़ा रहे हैं। ठेकेदारी से निर्मित शौचालयों का निर्माण कराया गया था। हालात ऐसे हैं कि महज कुछ ही वर्षों में शौचालय अस्तित्व की जंग लड़ रहे हैं। 
         
 विकासखंड प्रतापपुर कमैंचा की 65 ग्राम पंचायते है। जहाँ ग्यारह लाख से अधिक आबादी निवास करती है। विभिन्न पंचायतो में हजारों से अधिक तादाद में शौचालयों का निर्माण कराया गया था। फिलहाल सरकार का ओडीएफ का दावा झूठा साबित हो रहा है। विकासखंड प्रतापपुर कमैंचा की ग्राम पंचायत शेखनपुर , खानपुर, महारानी,सेमरी सहित दर्जनों गांवों में बड़ी संख्या में शौचालय टूटे हैं। कंडे , उपली शौचालयों में रखे जा रहे है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP