चांद थाना क्षेत्र के भेवर गांव की लड़की का ससुराल भभुआ में गला दबाकर की हत्या। ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप

चांद कैमूर बिहार 

 चांद थाना क्षेत्र के भेवार गांव की लड़की को अभी बिदाई कराए तीन दिन हुआ था की कैमूर जिला जहाँ भभुआ वार्ड एक में गला दबाकर एक विवाहिता की हत्या करनें का मामला सामनें आया हैं। मिलीं जानकारी के मुताबिक भभुआ वार्ड एक निवासी सुनील यादव की 22 वर्षीय पत्नी प्रितम कुमारी बताई गई हैं। 

वहीं इस घटना के संबंध में विवाहिता के पिता जवाहर यादव चाँद थाना क्षेत्र के भेवांर गांव निवासी ने बताया कि अपने इकलौती पुत्री प्रितम कुमारी की शादी मई 2022 को बिहारी यादव के पुत्र सुनील यादव से शादी हुआ था। जिसके बाद से दोनों का जीवन ठीक ठाक ही चल रहा था। उसके बाद ससुराल से लड़की को विदा कराकर मायके लाया गया था

 जहाँ मायके में तीन से चार महीना रहीं। उसके बाद ससुराल वालों के कहने पर 12 जून 2023 को लड़की को ससुराल भभुआ वार्ड एक में विदाई कर दिया गया। उसके अगले दिन 13 जून को ससुर बिहारी यादव द्वारा फोन आया कि आपकी लड़की अपने आप फांसी लगाकर हत्या कर ली हैं। जिसके बाद मायके के परिजनों द्वारा मौके पर पहुंचा गया तो लड़की को घर में बेड पर सुलाया गया था। 

वहीं गले के निशानदेही पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहाँ कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसका हत्या कर दिया हैं। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जहाँ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुऐ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया गया हैं। जबकि इस मामलें में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनें के बाद ही मामलें का खुलासा किया जाएंग

About The Author: Swatantra Prabhat Desk