आवारा पशु के हमले से ‌50 वर्षीय महिला घायल 

सुबेहा बाराबंकी।

  आवारा साड़ के हमले से ‌50 वर्षीय महिला घायल हो गईं।आनन फानन में महिला को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद साड़ को पकड़कर पेड़ से बांध दिया है।

सुबेहा थाना क्षेत्र के किस्ती नगर मजरे सिधियांवा ग्राम पंचायत के रहने वाले राम सुंदर की पत्नी फूलमती सोमवार की शाम लगभग चार बजे घर के बाहर टहल रही थी।
 
अचानक एक आवारा सांड पहुंचा और महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी बाजार शुकुल जनपद अमेठी ले जाया गया।
 
जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सांड को पकड़कर गांव के बाहर एक पेड़ में बांध दिया है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP