भौसी में 2 दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

शिवगढ़ (रायबरेली)
 
पिछले वर्ष की भांति क्षेत्र के आदर्श कृषक विद्यालय भौसी में मानव कल्याण के उद्देश्य शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखण्ड के तत्वधान में आयोजित 2 दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।
 
गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री प्रज्ञा मण्डल भौसी के प्रमुख आयोजक रामप्रकाश,सत्यदेव सिंह,सूरज, संतराम, श्रवण कुमार,सुशीला देवी, श्रीकान्त सिंह द्वारा किया गया। 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक कलश यात्रा निकालकर समूचे भौसी कस्बे में घुमाई गई।
 
जिसके बाद शाम 5 बजे से 8 बजे तक संगीत एवं दीपदान यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे दिन प्रातः 5 बजे से 5:30 बजे तक आरती, 5:30 से 6:15 बजे तक ध्यान, 6:15 से 7:15 बजे तक सामूहिक जय और प्रातः 7:30 से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया।
 
इस मौके पर मुख्य रूप से राजमंत्री प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा,आदर्श कृषक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह, मनीराम ,दिलीप , रामसजीवन, रामफेर,कलावती, सरस्वती, राजरानी, गीता देवी, धनंजय सिंह संजय सिंह, गोमती प्रसाद वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे, आलोक कुमार वर्मा,पप्पू,रामफेर,अनुराग सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, हिमांशु वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
आदर्श कृषक विद्यालय भौसी के प्रबंधक सत्यदेव सिंह ने बताया कि दिनो -दिन लोग गयात्री प्रज्ञा मण्डल परिवार से जुड़ते जा रहे हैं। गायत्री मंत्र के जाप से सभी देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं। गायत्री मंत्र के जाप से मन को सुकून और शांति मिलती है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP