ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

अम्बेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सरिता गुप्ता के चुनाव को और धार देते हुए आज भारतीय जनता पार्टी परिवार को विस्तार करते हुए भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं नंद कुमार तिवारी राणा के संचालन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने ब्राह्मण महासभा सेवा समिति, डॉ राम मनोहर लोहिया पालक परिवार एवं बहुजन समाज पार्टी से आए कई कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति बताते हुए पटका पहनाकर दल में शामिल कराया।

      जिले के प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के माननीय योगी और मोदी जी के जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम जनमानस के बीच भारतीय जनता पार्टी के आत्मीय संबंध बने हैं। उन्होंने सम्मानित जनता ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का मन बनाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने सभी को सम्मिलित कराते हुए कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का विश्वास जन तक सिर्फ इसलिए बढ़ रहा है कि इसके कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहता। यहां जाति, धर्म, सामाजिक भेदभाव को मिटाकर, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मूल मंत्र पर कार्य होता है।

    ब्राह्मण महासभा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु पांडे, प्रदेश प्रभारी जय मिश्र, अरुण मिश्र, अनिरुद्ध पांडे, अनिल मिश्र, सचिन पांडे अजीत तिवारी, महेंद्र तिवारी सहित 88 पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया। लोहिया पालक परिवार से विनोद कुमार लोहिया, हिमांशु, विक्रम, रमेश, संदीप, सरवन, आजाद, बट्टू, सक्षम लोहिया ने भाजपा का दामन थामा। बहुजन समाज पार्टी मंडल कोऑर्डिनेटर परशुराम चौधरी के नेतृत्व में पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी रोहित बौद्ध, ग्राम प्रधान ताजपुर परशुराम गांधी, अरविंद कुमार डिंपल, राजेंद्र गौतम, मोहम्मद सिराज सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास जाहिर करते हुए परिवार में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधानसभा कटेहरी पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, अनिल मिश्रा, संतोष सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रजनीश सिंह बजरंगी पाठक,उमा शंकर सिंह आदि जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP