राहुल का दावा, कर्नाटक में यह सरकार चोरी की- क्या किया भ्रष्टाचार के खिलाफ PM ने ?

National news:

कांग्रेस ने कर्नाटक में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार प्रचार कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनावी सबा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम कभी नहीं लेते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके दो कारण हैं। एक कारण ये है कि मोदी जी सिर्फ नरेंद्र मोदी की बात करते हैं। जैसे कर्नाटक में चुनाव हो रहा है तो बाकि लोग कर्नाटक की जनता की, विकास, भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर सिर्फ मोदी की बात कर रहे हैं। 


राहुल ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा की यह सरकार चोरी की सरकार है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार ने पिछले 3 साल में क्या किया, उसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि तो मैं पीएम से पूछता हूं कि ये जो आपकी सरकार है... चोरी की सरकार, तीन साल ये सरकार ने चोरी की, लोकतंत्र को नष्ट करके चोरी की इसके भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री एक शब्द क्यों नहीं बोलते। राहुल ने साफ तौर पर कहा कि अगर आप येदियुरप्पा, बोम्मई और कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम लेने से डरते हो तो ये तो बता दो आपने कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया?


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इसे ‘‘सर्व जनांगदा शान्तिय तोटा’’ नाम दिया है। ‘‘सर्व जनांगदा शान्तिय तोटा’’ का हिन्दी में अर्थ ‘‘सभी लोगों के लिए शांति का बगीचा’’ है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी। घोषणापत्र के मुताबिक, गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली देने का वादा किया गया है, वहीं गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को दो हजार रुपए तथा अन्न भाग्य में दस किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है। 

About The Author: Swatantra Prabhat UP