सपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्दघाटन

-पार्टी जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी रहे उपस्थित

महोबा । 
 
नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों के उद्दघाटन हो रहे हैं। इसी को लेकर आज 30 अप्रैल को कबरई कस्बे में नगर पंचायत कबरई के अध्यक्ष पद के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर भव्य उद्दघाटन किया गया।
 
निकाय को लेकर इस समय चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। और सभी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। आज 30 अप्रैल 2023 को कबरई कस्बे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकिशोरी कुशवाहा पत्नी पूरन चंद्र कुशवाहा के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्दघाटन हुआ। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुष्पेंद्र सिंह यादव पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने कहा कि इस बार महोबा के पांचों नगर निकाय में  साइकिल दौड़ेगी। जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि कबरई नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी राजकिशोरी कुशवाहा बम्पर वोटों से जीतेंगी। तो वही हरि सिंह वर्मा लोकसभा प्रभारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुकाबले नगर निकाय चुनाव में कोई भी प्रत्याशी टक्कर में नजर नही आ रहा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव  , मनोज तिवारी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा महोबा ,कल्याण सिंह, कुम्भकर्ण यादव पूर्व जिलाध्यक्ष महोबा, अजेंद्र राजपूत लोकसभा प्रभारी, अजय राज यादव पूर्व जिलाध्यक्ष , गजेंद्र कुशवाहा पूर्व उपाध्यक्ष , चौधरी रोहित यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष , मुकेश यादव नगर अध्यक्ष कबरई , कैलाश कुशवाहा प्रदेश सचिव , दीपक कुशवाहा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP