अयोध्या नगर निगम के भाजपा प्रत्याशी बने गिरीश पति त्रिपाठी

स्वतंत्र प्रभात 

लखनऊ।बीजेपी ने दूसरे चरण के सात महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अयोध्या से गिरीश पति त्रिपाठी बीजेपी के महापौर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। कानपुर से प्रमिला पाण्डेय को महापौर प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि गाजियाबाद से सुनीता दयाल भाजपा की महापौर प्रत्याशी होंगी। बरेली से उमेश गौतम महापौर प्रत्याशी बनाए गए हैं, वहीं भाजपा ने शाहजहांपुर नगर निगम से अर्चना वर्मा महापौर प्रत्याशी घोषित किया है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP