बसपा ने नगर पंचायत कुमारगंज से सीता सिंह को बनाया है अध्यक्ष पद का उम्मीदवार, सपा छोड़ बसपा में हुई है शामिल

स्वतंत्र प्रभात 
 
मिल्कीपुर, अयोध्या। निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने भी अपना पता खोल दिया है कुमारगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में सीता सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सीता सिंह का परिवार समाजवादी पार्टी से जुड़ा रहा है उनके ससुर दिवंगत कालिका सिंह प्रधान थे। उनकी गिनती पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के करीबियों में होती थी।
 निकाय चुनाव में सीता सिंह ने जब अपनी दावेदारी प्रस्तुति तो सपा के ही एक कद्दावर नेता ने सेन परिवार का करीबी होने की वजह से उनके मार्ग में अड़चन पैदा की जिसके बाद सीता सिंह ने सपा का दामन छोड़ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्र में उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को देखते हुए बसपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र आनंद ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष पद पर सीता सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सीता सिंह ने वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है चुनाव में जीत प्राप्त की जाएगी। 
सीता सिहं के पति भगवती सिंह क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों के सुख दुख में पहुंचकर अपना हाथ बटाते हैं जिसकी चर्चाएं अब मतदाताओं के बीच में होने लगी है सीता सिंह के सपा छोड़ बसपा में जाने से अच्छा खासा नुकसान समाजवादी पार्टी का हो रहा है। भगवती सिंह के साथ क्षेत्र के जो लोग उनके साथ सपा में मन धन व कर्तव्य निष्ठा से जुड़े थे वे भी अब अपना हाथ खड़ा कर लिए हैं। उन लोगों का कहना है कि जो भगवती सिंह व सीता सिंह का नहीं हुआ वह हम कार्यकर्ताओं का क्या होगा।

About The Author: Swatantra Prabhat UP