हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आरएसएस ने किया पथ संचलन

स्वतंत्र प्रभात 


बीकापुर ,अयोध्या।हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर राष्ट्रीय सेवक संघ के सदस्यों  बीकापुर कस्बे में शुक्रवार को पथ संचलन करके लोगों में भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।
भारतीय इंटर कॉलेज तेंदुआ माफी के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राम जन्म भूमि ट्रस्ट सदस्य /कार्यवाह बतौर मुख्य अतिथि डा अनिल ने कहा कि यह संगठन तपस्वी व देशभक्त लोगों का संगठन है। इस संगठन के सदस्य बनने के बाद गणवेश और आचरण को लेकर अनुशासित रहना बहुत ही आवश्यक है। कारण इसके सदस्यों से लोगों की बहुत सी आकांक्षाएं जुड़ी है। ऐसे में सभी लोगों की निगाहे हमारे संगठन व उसके सदस्यों पर रहती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष चैत्र मास जिसे मधुमास भी कहते हैं, से शुरू होता है। इस नववर्ष की शुरुआत से ही मौसम में भी बदलाव आता है। यही नहीं मौसम भी हमारे नव वर्ष की शुरुआत की पुष्टि करता है। इसके बाद स्वयं सेवकों ने बीकापुर कस्बे कस्बा  मार्ग बीकापुर तहसील मुख्यालय पर राकेश कुमार यादव अभिषेक मिश्रा अशोक कुमार मोदनवाल संतोष कुमार श्याम नारायण पांडे के द्वारा  कई स्थानों पर पथ संचलन में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर अरविंद दुबे राहुल शर्मा राकेश कुमार पांडे अनिल उपाध्याय विकास आनंद संतोष अभिषेक सत्य प्रकाश दिवाकर अशोक गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP