जमीन की पैमाइश के दौरान ग्रामीणों और पुलिस में झड़प 

* पुलिस ने आधा बल प्रयोग कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया  

स्वतंत्र प्रभात-
 
मऊ जनपद के कोपागंज थाना अंतर्गत रविवार  को रेवड़ीडीह गांव में  सदर एसडीएम न्यायालय के आदेश पर चक और आबादी की जमीन की पक्की पैमाइश करने के लिए डीएम के आदेश पर रविवार को‌ ट्रेेनिंग आईपीएस अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार उमेश सिंह नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, कानूनगो राजेश कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल के साथ गांव पहुंचे। और पैमाइश की कार्रवाई शुरू हो गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासन द्वारा एक तरफा कार्रवाई करने और विवादित आबादी की जमीन की पैमाइश रोकने लगे। कहां की जमीन पर दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
 
हालांकि प्रशासन का कहना था कि एसडीएम न्यायालय के आदेश पर विवादित जमीन की पैमाइश कर कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ इसी दौरान पैमाइश और जमीन में पत्थर नसब कर  बाउंड्री वॉल कराने के बाद कुछ महिलाएं उग्र हो गई। और दीवानी न्यायालय में विवाद विचाराधीन होने के बावजूद जबरदस्ती एसडीएम न्यायालय के आदेश को मानते हुए प्रशासन पर बलपूर्वक आबादी की जमीन पर  कब्जा करानेे का आरोप लगाते हुए जेबीसी के सामने खड़ी हो गई।
 
पुलिस जवानों नेे रोकना चाहा तो विरोध कर रही महिलाओं के बीच झड़प शुरू हो गई। और देखते ही देखते विवादित जमीन अखाड़ा बन गया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए   आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में ले लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में तनाव का माहौल कायम है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उच्च जातियों के दबंगों के ताकत के बल पर गलत तरीके से आबादी की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है।
 
 

About The Author: Swatantra Prabhat UP