एस.आर.एन हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट, डॉक्टर हड़ताल पर;  पुलिस तैनात

स्वतंत्र प्रभात!
 
प्रयागराज- स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में गुरुवार देर रात इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए तीमारदार और जूनियर डॉक्टरों में बहस के बाद मारपीट हो गई। तीमारदार ने जूनियर डॉक्टर को पीट दिया तो आक्रोशित डॉक्टरों ने मिलकर तीमारदार को भी पीटा। इसके बाद अस्पताल के सभी जूनियर डॉक्टरो ने रात को ही कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। आज शुक्रवार को भी जूनियर डाक्टर आरोपियों पर कार्यवाही और सुरक्षा की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर काम छोड़ कर बैठे हुए हैं जबकि अंदर काम प्रभावित है। 
 
डॉक्टरों का आरोप है कि तीमारदार ने तमंचे के बट से हमला किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। रात में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार भोर तक हड़ताल पर रहे।
 
दरअसल, 70 वर्षीय मरीज प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला था। उसे कुछ दिक्कत हुई तो परिवार वाले 26 मार्च को लेकर एसआरएन अस्पताल चले आए। यहां मरीज को भर्ती किया गया था। उसे डिस्चार्ज किया जाना था। ड्रेसिंग करने को लेकर ड्यूटी में रहे जूनियर डॉक्टरों और तीमारदार के बीच विवाद हो गया। डाक्टरों का आरोप है पहले तीमारदार ने हमला पीकिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने भी मिलकर उसे मारा पीटा। अधिकारी तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच समझौता कराने में जुटे रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP