विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएचसी पर भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

स्वतंत्र प्रभात


बीकापुर, अयोध्या।विश्व स्वास्थ्य दिवस पर युवा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर परिसर में लगाया चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर पहुंचे मरीजों को दवा वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने बताया हेल्थ फॉर ऑल थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा  कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें लगभग डेढ़ सौ मरीजों की नेत्र, दन्त, शुगर,बीपी, आक्सीजन समेत हेल्थ एटीएम से कई प्रकार की जांच की गई और उन्हें दवा भी वितरित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से सीएससी अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार वर्मा दंत चिकित्सक, डॉ अनुराग गुप्ता, डॉ धर्मेंद्र, डॉक्टर अभिषेक के अलावा फार्मासिस्ट समेत स्वास्थ्य कर्मी और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ,मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा उर्फ रज्जू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, भारत श्रीवास्तव जग बहादुर तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP