40 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव स्वतंत्र प्रभात

स्वतंत्र प्रभात 


बीकापुर, अयोध्या ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के असकरनपुर मजरा मठिया निवासिनी विवाहिता महिला रेनू सिंह पत्नी मनोज कुमार सिंह का कमरे के अंदर पंखे से लटकता मिला शव परिवार में मचा कोहराम घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतका का पति पंजाब प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है जो होली के पर्व पड़ा घर पर आया था। उसके चले जाने के बाद 12 मार्च को लगभग 1:30 बजे के आसपास घटना की जानकारी ग्रामीणों को ही और ग्राम प्रधान को भी सूचना दी गई मौके पर पहुंचे लोग ने लटके शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है वही संदिग्ध मौत आशंका होने पर अयोध्या से जांच टीम आने की सूचना है। मृतका की 15 वर्षीय पुत्री है जो ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP