कमरौली पुलिस द्वारा 155 ग्राम स्मैक के साथ एक जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार 

स्वतंत्र प्रभात 
 
जगदीशपुर अमेठी। जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं नशा मुक्त अमेठी अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना कमरौली मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 1 नफर जिलाबदर अभियुक्त मोहम्मद तौफीक पुत्र मोहम्मद हासिम निवासी ग्राम कमरौली थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 35 वर्ष को रोड नं0 1 कमरौली से गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 155 ग्राम स्मैक बरामद हुआ  गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष कमरौली ने कहा कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
 
नशा मुक्त अभियान के तहत छापेमारी की जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ थाना कमरौली पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा छेत्र में कानून व्यवस्था शांति व्यवस्था बहाल रखना प्रमुख उद्देश्य है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP