प्रधान पर लेखपाल द्वारा दर्ज कराया मुकदमा वापस हो, प्रधान संघ ने विरोध प्रदर्शन के लिए चेतावनी दी 

स्वतंत्र प्रभात 

बीकापुर।लेखपाल द्वारा तारुन ब्लाक के मनऊपुर ग्राम प्रधान पर दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमे को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने आस्तीन चढ़ा ली हैं। सोमवार को  अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक तारुन  अध्यक्ष कक्कू सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक प्रधान का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी बीकापुर से मिलकर ज्ञापन सौंपा और उल्लेख किया है कि मनऊपुर ग्राम प्रधान शिवराम के ऊपर दर्ज फर्जी मकदमा समाप्त न हुआ तो 4 मार्च से प्रधान संघ धोबना चौराहे पर धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह कक्कू कृपा शंकर गिरी,विन्दा यादव ,शैलेंद्र कुमार,पिंटू वर्मा,मोहन यादव ,राजेश तिवारी,जितेंद्र वर्मा,राम चन्दर यादव ,अजय यादव,राम कुमार राव, विनोद कुमार सिंह फौजी,प्रदीप गुप्ता,राम प्रकाश यादव,राम बुझारत वर्मा,राधेश्याम वर्मा सहित प्रधान मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP