विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के छात्र अनुराग त्रिपाठी तमिलनाडु में सम्मानित

स्वतंत्र प्रभात 
 
मिल्कीपुर।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के छात्र अनुराग त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर तमिलनाडु में सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय कोयंबतूर में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित नेशनल कोन्फेरेंस "ए. जी. मेट. 2022 ऑन एडवांसेज इन एग्रोमेट्रोलॉजिकल इंटरवेंशनफॉर क्लाइमेट रेसिलिएंट एग्रीकल्चर में मौसम विज्ञान विभाग के चार परास्नातक छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमें राजेश कुमार अग्रहरि, अनुष्का पांडेय, शुभम पांडे एवं अनुराग त्रिपाठी शामिल थे। कॉन्फ्रेंस में  अनुराग त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में फसल उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया जिसका शीर्षक “इफ़ेक्ट ऑफ़ क्लाइमेट वरिअबिलिटी ऑन मेजर क्रॉप था। कार्यक्रम में उत्कृष्ट पेपर प्रस्तुतीकरण के लिए अनुराग त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस में डॉ. सीताराम मिश्रा ने तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी की। अनुराग त्रिपाठी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।यह सम्मान मिलने पर कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों वैज्ञानिकों, व छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP