राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू का लखनऊ में हुआ प्रथम आगमन

राष्ट्रपति के नागरिक अभिनंदन में प्रदेश के साहित्यकारों के प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित होकर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने जनपद सीतापुर का बढ़ाया मान

स्वतंत्र प्रभात
 
बिसवां सीतापुर माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम बार लखनऊ आगमन पर उनके नगरिक अभिनंदन मे प्रदेश के साहित्कारों के प्रतिनिधिमण्डल में सम्मिलित होकर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने जनपद सीतापुर का मान बढाया है. राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष आनंद खत्री ने श्री मृदु को बधाई देते हुए कहा कि वे कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री है इससे संस्था का भी नाम रोशन किया है।
 
संस्कार भारती के बिसवां इकाई के अध्यक्ष भग्वत्शरण श्रीवास्तव, महामंत्री घनश्याम शर्मा, नव सृजन संस्थान के अध्यक्ष संदीप मिश्र सरस, बिसवां लाइयर्स एसोशियेशन के के पूर्व अध्यक्ष बृजेश नारायण गुप्त, आर. एन सिंह, राजेश सिंह, विधायक निर्मल वर्मा, सदस्य विधानपरिषद पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, पत्रकार रामकृष्ण पांडे संजय, ग्राम प्रधान रामा भारी अरबाब अहमद, प्रधान भिनहनी प्रेमसागर मौर्य सहित क्षेत्रवासियों , पत्रकारों, साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की व प्रतिनिधि मण्डल में श्री मृदु का नाम चयनित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री जी को धन्वाद दिया।

About The Author: Abhishek Desk