बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

स्वतंत्र प्रभात

 

बीकापुर, अयोध्या।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार को विकास खंड बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यकर्ता बैठक कार्यक्रम में भाग लिया। दरअसल, बसपा की तरफ से गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत बसपा प्रदेश अध्यक्ष चांदपुर गांव पहुंचे थे।
आयोजित कार्यक्रम में पूर्व में बसपा की सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के विषय में लोगों को जानकारी दी गई और पार्टी की नीतियों के विषय मे मौजूद लोगों को बताया गया। साथ ही इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर ,बूथ कमेटियों की समीक्षा की है और उन्होंने तमाम जरूरी दिशा निर्देश पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए।बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेताओं को शिक्षा, नौजवानों को रोजगार कैसे मिले, किसान कैसे मजबूत हो किस पर बात करनी चाहिए। धर्म से जुड़े मामलों पर बात करने के लिए धर्म से जुड़े लोग हैं। देश के संविधान में शूद्र शब्द कहीं नहीं है, एससी, एसटी ,ओबीसी लिखा गया है। जो लोग शूद्र चिल्ला रहे हैं। उन्हें SC, ST,OBC समाज का अपमान नहीं करना चाहिए। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के बड़ी संख्या में  विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रुप से बसपा पूर्व प्रत्याशी सुनील पाठक, गया प्रसाद कश्यप, नितिन चौधरी, रवि प्रकाश मौर्या, महेंद्र आनंद, सुरेश कुमार ,लालमणि निषाद, रविंदर वर्मा, मुकेश वर्मा, अरविंद भारती ,अशोक,  मंसाराम निगम ,राजेश कुमार राना , शैलेंद्र भारती राम प्रकाश पाल के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP