नगर का सर्वांगीण विकास हो- राजेश प्रजापति

नगर की समस्याओं के समाधान के लिए अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर का सर्वांगीण विकास हो उक्त बाते नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने कही। उन्होंने कहा नगर के वार्डों का समुचित रूप से विकास नही हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आज अकबरपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए अपर जिला अधिकारी सदानंद गुप्ता को जिला अधिकारी  को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी बंटी, और जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा ने कहा नगर के कई वार्डों का समुचित रूप से विकास नही हुआ है।
ज्ञापन देने वालो में नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति के साथ ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी बंटी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, रजनीश राजभर, रीतेश तिवारी, दीनानाथ यादव, पवन कुमार, अजीत वर्मा, रवींद्र कुमार, अतुल वर्मा, राजकमल, राम सहाय, विजय कुमार, समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP