अनुज सिंह राजावत फिर बने श्री राजपूत करणी सेना के महोबा जिलाध्यक्ष

-प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने पत्र जारी कर की घोषणा

महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह
 
श्री राजपूत करणी सेना के महोबा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह राजावत को संघठन ने एक बार फिर महोबा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है ।
 
श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह (दीप) ने पत्र जारी कर अनुज सिंह राजावत को उनके प्रथम कार्यकाल की सफलता को देखते हुए पुनः महोबा का जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है।
 
आपको बताते चलें कि 29 मई 2020 को श्री राजपूत करणी सेना के बुंदेलखंड अध्यक्ष विक्रांत राजावत ने राजपूत समाज में अच्छी पकड़ रखने वाले अनुज सिंह राजावत को महोबा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसको लेकर अनुज सिंह राजावत ने अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान संघठन व समाज के लिए अच्छे कार्य किये।  
 
प्रथम कार्यकाल की सफलता को देखते हुए 12 जनवरी 2023 को प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह (दीप) ने पत्र जारी कर एक बार फिर अनुज सिंह राजावत को श्री राजपूत करणी सेना का महोबा जिलाध्यक्ष बनाया है। दुबारा जिम्मेदारी मिलने पर अनुज सिंह राजावत ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह का आभार प्रकट कर प्रथम कार्यकाल की अपेक्षा इस बार दुगनी ताकत से कार्य करने का विश्वास दिलाया।

About The Author: Swatantra Prabhat UP