निकाय चुनाव में कार्यकर्ता को ही मिलेगी वरीयता-जितेंद्र सिंह सेंगर

कबरई ; महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह
 
आज गुरुवार को कस्बे के गहोई गेस्ट हाउस में कबरई मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे।
 
निकाय चुनाव टल जाने को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने संघठन के विस्तार के बाद सशक्तिकरण के कार्य को गति देना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर आज गुरुवार को कबरई कस्बे के गहोई गेस्ट में कबरई मण्डल की बैठक हुकुम सिंह की अध्यक्षता व  भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा की  आगामी निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को ही वरीयता देने वाली है इसलिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताएं, जिससे आने वाले निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को लाभ मिले।
 
        जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी ने बताया कि संघठन के विस्तार के बाद अब संघठन को सशक्त करने का काम होना है। तो वहीं मण्डल प्रभारी कमलेश चौरसिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया। तथा मण्डल प्रवासी ओमनारायण तिवारी ने कहा कि संघठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ समितियों को सक्रिय करना होगा। बैठक का सफल संचालन मण्डल महामंत्री शांतनु तिवारी ने किया।
 
        इस दौरान मण्डल महामंत्री जयप्रकाश प्रजापति , मण्डल उपाध्यक्ष  में अशोक सिंह तोमर , विपिन गुरुदेव , महिपाल सिंह , राहुल पटेल , शैलेन्द्र सिंह , मण्डल मंत्री विजयपाल विश्वकर्मा , भरत लखेरा , बालेन्द्र राजपूत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, राजेन्द्र शिवहरे , मछुवारा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक कालीचरण रैकवार , सहकारिता प्रकोष्ठ  के जिला संयोजक ज्ञान सिंह , किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह , महिला मोर्चा मडंल अध्यक्ष  मालती तिवारी , आरती सिंह सेंगर, घनश्याम त्रिपाठी, अखिलेश विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP