कंबोडिया: होटल में लगी भयानक आग 30 से ज्यादा लोगो घायल, 10 की मौत 

स्वतंत्र प्रभात 

कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होंने की खबर है। बताया गया है कि आग इतनी भीषण है कि अभी भी 50 से ज्यादा लोग होटल में फंसे हुए हैं और उनका रेस्क्यू किया जा रहा है।
यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

 

About The Author: Abhishek Desk