कुशीनगर : परेड मैदान में ली गई परेड की सलामी 

रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर किया गया शुक्रवार की परेड

यू0पी0 112 के वाहनों व शस्त्रागार का किया गया निरीक्षण

ऑनलाइन न्यूज डायरी स्वतंत्र प्रभात 

कुशीनगर।रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर किया गया शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों व शस्त्रागार का किया गया निरीक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर आज शुक्रवार को परेड कराते हुये परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दिया गया।

तथा यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। इसके अतिरिक्त समस्त थानों पर भी शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat UP