शैलेन्द्र यादव बनें हजारीबाग कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव कोमल राज ने दी बधाई  

 हजारीबाग 

 

कांग्रेस के कर्मठ एवं जुझारू नेता शैलेन्द्र यादव को कांग्रेस पार्टी का हजारीबाग जिलाध्यक्ष नवमनोनित होने पर झारखंड यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सह झारखंड की चर्चित समाजसेवी कोमल राज ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस बाबत कोमल राज ने कहा कि शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में निःसंदेह कांग्रेस पार्टी हजारीबाग बरही, बड़कागांव, बरकट्ठा सहित पूरे जिले में मजबूती से कार्य कर जनता का विश्वास जीतने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र यादव पार्टी के सच्चे व कर्मठ सिपाही है। शैलेन्द्र यादव के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

About The Author: Swatantra Prabhat UP