छात्राओं को छेड़ने वाले शोहदों को पुलिस ने भेजा जेल

आरोपित दोनों युवकों के विरुद्ध नगराम क्षेत्र की एक स्नातक व एक इंटर की छात्रा

स्वतंत्र प्रभात 

 

 
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने बीते शुक्रवार के दिन स्कूल से घर जा रही। छात्राओं को रास्ते में रोककर छेड़खानी करने वाले आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया की छात्राओं को
 
 
छेड़ने के आरोप में कुढ़ा गांव निवासी अंकुर शर्मा उर्फ मोहित शर्मा उम्र तथा अमन उर्फ अमरजीत उम्र को रविवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 
 
शनिवार को तहरीर देकर  नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि बीते शुक्रवार को मोहनलालगंज स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से अपनी सहेली के साथ घर वापस जाते समय पचौरी कुबहरा मार्ग पर पड़ने वाले जंगल के
 
 
पास बाइक सवार दोनों शोहदों ने जबरन रोककर हाथ पकड़कर छेड़खानी की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP