अध्यक्ष के रूप में प्रेमनाथ व उपाध्यक्ष के रूप में सरोज देवी का आम सहमति से हुआ चयन

अभिभावकों ने पूर्व निर्धारित ग्यारह सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया

स्वतंत्र प्रभात


मोतीगंज गोंडा! बुधवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट स्कूल सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में शिक्षकों एवं अभिभावकों की एक खुली बैठक का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति के गठन हेतु किया गया। बैठक में लगभग चालीस अभिभावक स्थित रहे। 


विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलजीत सिंह कनौजिया द्वारा समिति के चयन की नियमावली के बारे में विस्तार से अभिभावकों को बताया। सूक्ष्म जलपान के उपरांत उपस्थित 


जिनमें प्रेमनाथ, सरोज, नीलम देवी, कमला, सकीना बानो, अनीता देवी, मनीषा, राममूर्ति तिवारी, बजरंगी प्रसाद व आस मोहम्मद रहे। तदुपरांत सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में प्रेमनाथ को तथा उपाध्यक्ष के रूप में सरोज देवी को चुना।


 चुने गए सदस्यों, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का उपस्थित लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बैठक के उपरांत अभिभावकों ने पूर्व में कराए गए  तथा वर्तमान में चल रहे विकास कार्यो का स्थलीय सत्यापन किया। अभिभावकों द्वारा गणित, विज्ञान लैव एवं पुस्तकालय को देखा और प्रसंता का इजहार किया। 

 

इस अवसर पर गुड्डा, विरहना, निशा, नसरीन, अनीता, बड़का, गेंदा, ओमप्रकाश, रवीन्द्र कुमार, सावित्री, संवारी देवी, रामानुज शताब्दी वर्मा, सुरेश कुमार, अमर ज्योति शर्मा, पूनम यादव आदि उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP