खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के हजारीबाग आगमन पर यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कोमल राज ने किया शिष्टाचार मुलाकात   

हजारीबाग / झारखंड -

 

 

झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सह झारखंड की चर्चित समाजसेवी कोमल राज ने झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के हजारीबाग आगमन पर परिसदन भवन में पुष्पगुच्छ भेट कर तथा फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया । इस दौरान प्रदेश महासचिव कोमल राज ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव को यूथ कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी के साथ अपने कार्यकाल की विस्तृत जानकारी रामेश्वर उरांव को दी। हालांकि कोमल राज ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है । इस दौरान रामेश्वर उरांव ने प्रदेश महासचिव कोमल राज को यह निर्देश दिया कि प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों की दिशा में तेजी से काम करें। साथ ही केंद्र सरकार के हर जन विरोधी नीतियों निर्णयों का जमकर विरोध करें ।

About The Author: Swatantra Prabhat UP