कांग्रेस सेवा दल के द्वारा ध्वज बंदन कार्यक्रम हुवा आयोजित

कंधरा तेजी में ध्वज बंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया

स्वतंत्र प्रभात
 
 
मनकापुर गोंडा: जिला कांग्रेस सेवा दल के द्वारा विकासखंड पंडरी कृपाल के ग्राम बदवालिया 
 
 
कार्यक्रम में बोलते हुए सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला ने कहा कि किसानों, नौजवानों ,बेरोजगारों की चिंता सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही करती है।
 
बाकी दलों की घोषणाएं सिर्फ हवा हवाई साबित होती है। कार्यक्रम को सेवा दल की महिला जिला अध्यक्ष बेबी मिश्रा ने कहा कि आज पूरा देश के हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई आसमान छू रही है। इस पर कुछ लगाम नहीं लगाया जा रहा है।
 
 
देश में खुशहाली सिर्फ कांग्रेस दे सकती है। आने वाला समय कांग्रेस का ही है। आज किसान नौजवान व्यापारी सहित सभी परेशान हैं चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस जो कहती है उसको करके दिखाती है।
 
 
भारत जोड़ो यात्रा को देखकर विपक्ष के लोग काफी बौखलाए हैं। कार्यक्रम का संचालन आशा मिश्रा मोना ने किया। जबकि अध्यक्षता भगवती प्रसाद सोनी ने किया।
 
 
इस मौके पर, आशा मिश्रा मोना, भगवती प्रसाद सोनी, हरिराम वर्मा, आरिफ अली कुरेशी, मोहम्मद सलीम, सम्मयदीन, पूजा, आरती, ज्ञानमती, उर्मिला, शांति, सावित्री, सौरभ, राहुल, मनीष सहित अनेकों मौजूद रहे।
 
 

About The Author: Swatantra Prabhat UP