भारतीय अटल सेवा द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संस्कार देने की बात कही गई साथ ही अविभावकों को बताया गया

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
उन्नाव जिला अध्यक्ष श्रीमती पुनीता दीक्षित के निर्देशानुसार,जिला मंत्री प्रीती शर्मा के नेतृत्व में जिला उन्नाव के तहसील काशीराम कालोनी में अटल सेवा के पदाधिकारियों द्वारा लोगों को स्वास्थ। ,शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए
 
 
जेवियान इंडस्ट्रीज द्वारा मुफ्त सेनेटरी नेपकिन,प्रतिष्ठा हॉस्पिटल द्वारा आयरन और कीड़े के टैबलेट्स,अटल सेवा पदाधिकारियों द्वारा फल, स्नैक्स, बिस्किट टॉफी, रबड़ कटर पेंसिल, आदि बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु बाटे गए।
 
 
इस मौके पर अनामिका अग्निहोत्री, नीतू त्रिवेदी, पुनीता दीक्षित ने महिलाओ और बच्चों को संबोधित किया। दीक्षित ने महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हर कदम में मै अपनी बहनों के साथ खड़ी मिलूंगी।
 
 
जिला प्रवक्ता त्रिवेदी ने महिलाओं पर होनेवाले शोषण अत्याचारों से रूबरू कराते हुए महिलाओं ,बालिकाओं के साथ खड़े होने की बात कही,वहीं कोषाध्यक्ष अनामिका अग्निहोत्री ने महिलाओं को घर के अलावा समाज में निकलने के लिए प्रेरित किया।
 
 
मेरे द्वारा बच्चियों,महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे शोषण, बलात्कार ,घर से बरगला कर घर छोड़कर भागने वाले बच्चों के बारे अवगत कराते हुए बालिकाओं के साथ साथ बालको में भी 
 
 
 
अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करे ताकि कुछ हद तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुड़िया चौहान,जिला महामंत्री पूजा गौतम, जिला मंत्री ममता सिंह, नगर अध्यक्ष शुक्लागंज नीता सिंह, जयंती शुक्ला, सरिता शुक्ला, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP