सफाई कर्मचारियों का सोमवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 

 

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य व जिला मंत्री राम अजोर पंकज ने बताया कि धरना प्रदर्शन विकास भवन प्रांगण अकबरपुर में सोमवार से रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक किया जाएगा।और यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा। जब तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को गौशाला से मुक्त नहीं कर दिया जाता। इस धरना प्रदर्शन में सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी, सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, जिला मंत्री राम अजोर पंकज, कार्यकारिणी अध्यक्ष राम किशोर मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष रामप्रीति सियाराम राजभर राजेश गौतम, पन्नालाल, गिरीश चंद्र, राम अजोर, सुनील गिरि,आर पी गौतम, दिवाकर प्रसाद, राम शकल वर्मा, संतोष शर्मा, जितेंद्र कुमार विवेक कुमार, राधेश्याम, राजकुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP