मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक

निचलौल/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के क्रम में निचलौल पुलिस ने क्षेत्र केे तमाम विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया।
 
इसके साथ ही पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पिंक बाक्स को चेक कर हेल्पलाइन नंबर यूपी-112, 1090, 181, 1098, 1076, 102 आदि के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान निचलौल थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष गिरि समेत महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP