उप पुलिस अधिक्षक राम सागर का हार्ड अ टैक से मृत्यु

वाराणसी में वीवीआईपी ड्यूटी में गए थे

स्वतंत्र प्रभात
 
 
 
प्रयागराज वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गए प्रयागराज के सीओ क्राइम राम सागर को दिल का दौरा पड़ गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ क्राइम राम सागर  बहुत ही मिलनसार अफसर थे।
 
 
 
इससे पूर्व वह लगभग दो वर्ष तक सीओ फूलपुर के पद पर कार्य रत थे।वहा से लगभग 1 माह पूर्व व सीओ हंडिया के रूप में ट्रांसफर किए गए थे।लेकिन मुश्किल से एक माह भी नही हुए थे की उन्हे सी ओ क्राइम के पद पर भेजा गया था।
 
 
 
राम सागर जी लगभग डेढ़ वर्ष बाद रिटायर होते लेकिन इसी बीच आज उनका वाराणसी में निधन हो गया। शनिवार को वह वीआईपी ड्यूटी वाराणसी गए थे। वहीं पर अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बीएचयू में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। 
 
 
 
राम सागर की अचानक मौत से फूलपुर और हंडिया के लोग स्तब्ध रह गए।
 
 एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने दुख जताया है।
 
 
आज उनका अंतिम संस्कार अयोध्या जनपद के  दिलासी घाट पर सायंकाल कर दिया गया।  वे  रमपुरवा दुर्गापुर तहसील सदर थाना महाराजगंज जिला अयोध्या  के  निवासी  थे। उनके परिवार में पत्नी   रीता  तीन लड़के है।
 
 
 
बड़ा लड़का गोंडा में अविनाश सागर सेल टैक्स ऑफिसर है।तो दूसरा नवीन सागर रेलवे में जेई के पद पर तैनात है। तीसरे पुत्र सौरभ सागर जोधपुर विधि यस स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। 
अत्यंत व्यवहार कुशल और मृदुभाषी श्री राम सागर बहुत ही सूझ बूझ  के
 
 
 
 
अधिकारी माने जाते थे । कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना धैर्य नहीं खोते थे ।उनके निधन को सुनकर क्षेत्र में काफी लोग मर्म आहत हैं लोगों का कहना है कि इस तरह का अधिकारी पुलिस विभाग में बहुत कम ही मिलते हैं।

About The Author: Swatantra Prabhat UP