यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकन्ना लगाएं गए पेड़ो पर रिफ्लेक्टर टेप

एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में सक्रिय हैं यातायात पुलिस

पेड़ो पर रिफ्लेक्टर लगाते यातायात पुलिस कर्मी

कुशीनगर।जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में आज रविवार को यातायात माह नवंबर 2022 के क्रम में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा यातायात में कार्यरत होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को यातायात के संचालन और वाहन चेकिंग के दौरान उनके की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराते हुए स्वयं भी यातायात के नियमो का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में पडरौना खड्डा रोड पर स्थित सरपतही गांव के (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र) के पास होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए जिससे ठंड के समय मे संभावित दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके और स्थानीय लोगो को भी दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर उनके जीवन को बचाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

About The Author: Swatantra Prabhat UP