भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने अपने संगठन का किया विस्तार

सरकारी समिति ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई बाहर दुकानों

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
 
रामनगर बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति अपने संगठन का विस्तार करते हुए शुक्रवार को दर्जनों लोगों को सदस्यता  दिलाई गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव को मनोनीत किया गया। 
 
 
 
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन ने बैठक का आयोजन  किया जिसमें जिला अध्यक्ष के के यादव ने दर्जनों सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई की किसानों के हित के लिए ही कार्य करेंगे।
 
 
वही विजय यादव ने कहा कि किसानों को सही समय पर खाद न मिल पाने से समय से बीज की बुवाई नहीं हो पा रही है ऐसे में  सरकारी समिति ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई बाहर दुकानों पर महंगे 1500 रुपए से 1600 रुपए में डी ए पी बेची जा रही है
 
 
रामनगर तहसील प्रशासन बेखबर है, खाद बोरी के साथ जिंक पैकेट भी किसानों को दी जाती हैं उनके पैसे अलग से किसानों से लिए जाते हैं। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सतीश मौर्य, महिला जिला अध्यक्ष शकीना बानो,
 
 
 युवा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, छात्र संघ जिलाध्यक्ष आकाश यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ अनीता वर्मा, तहसील अध्यक्ष फतेहपुर डॉक्टर रामनरेश पटेल, तहसील अध्यक्ष रामनगर कन्हैयालाल रावत, तहसील अध्यक्ष नवाबगंज इंद्रसेन यादव दर्जनों किस संख्या में किसान मौजूद 

About The Author: Swatantra Prabhat UP