खड्डा : बाढ़ राहत सामग्री पाकर गरीबों का खिल उठा चेहरा 

नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव ने कराया वितरण

बाढ़ सामग्री का हुआ वितरण

ओमप्रकाश भास्कर 
छितौनी, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गंडक नदी उत्तर रेता क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार के द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
भौगोलिक दृष्टि से इस क्षेत्र का विचित्र मानचित्र हैं।  निकटवर्ती यूपी के गांव के ग्रामीणों को बिहार राज्य के भजनी कुट्टी मंदिर नौरंगिया में रहता सामग्री का वितरण किया गया। खड्डा तहसील के नायब तहसीलदार रवि यादव व प्रभारी राजस्व निरीक्षक विपिन मणि व ग्राम प्रधान इजहार अंसारी द्वारा मरचहवां, बसंतपुर के लाभार्थियों को राहत कीट प्रदान किया गया। जिसमें सभी लोगों को बाढ सामग्री का किट और पांच किलो आलू दिया गया।
 
बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने से हम लोगों की काफी खेत नदी में कट जाता है जिसके द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ हम लोगों को मिलना चाहिए और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सरकार हम लोगों पर ध्यान देती रहे।
इस उपरांत में ड्यूटी पर तैनात लेखपाल अभिमन्यु मिश्रा,अजीत कुमार, संजय सिंह, राधेश्याम, मुरली मनोहर पांडेय करुणाकरण व अमीन संवर्ग कर्मचारी उपस्थित रहे। बाढ़ पीड़ितों में सुभावती देवी मंजू देवी प्रतिभा रविता देवी हरेंद्र कुशवाहा नथनी राय रामविलास रामदयाल बुधिया रामायण बिंदा देवी मुन्ना अंसारी राजकुमार सुनैना सुरेश राम साहनी सुभावती कुबेर मदन आदि गांव के लोग मौजूद होकर बाढ़ राहत सामग्री प्राप्त किया।

About The Author: Swatantra Prabhat UP