भाजपाइयो ने कांग्रेस के शीर्ष नेतत्व का फूंका पुतला

स्वतंत्र प्रभात उरई। विगत कुछ माह से युवतियों को राह चलते परेशान करने एवं उनके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने के मामले में हुयी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई का समर्थन करते हुए भाजपा के नगर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जन भर भाजपाइयो महिलाओ के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में के नारे को जुमले

स्वतंत्र प्रभात

उरई। विगत कुछ माह से युवतियों को राह चलते परेशान करने एवं उनके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने के मामले में हुयी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई का समर्थन करते हुए भाजपा के नगर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जन भर भाजपाइयो महिलाओ के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में के नारे को जुमले बाज पार्टी बताकर शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का पुतला फूक दिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो युवतियों द्वारा की गयी चप्पलो से पिटाई के मामले को लेकर भाजपा नगर उपाध्यक्ष कपिल तोमर ने शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओ का पुतला फूंक दिया।

इस दौरान कपिल तोमर ने कहा कि भाजपा ही एक येसी पार्टी है। जो महिलाओ का सम्मान करती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ हुयी पिटाई का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी महिलाओ एवं लडकियों के साथ छेड़खानी या अश्लील हरकते करे उन्हें सबक सिखाने के लिए हर महिला या लडकियों को आगे आने की जरुरत है। पिटाई करने बाली दोनों युवतियों का उठाया गया कदम भी सराहनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को बह खुद संज्ञान में ले और मनचले जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे इस दौरान कई भाजपाई उपस्थित रहे।      

About The Author: Swatantra Prabhat