समाजवादी पार्टी व महान दल की संयुक्त मीटिंग हुई, जिसने आने वाले समय में अखिलेश मुख्यमंत्री होंगे

स्वतंत्र प्रभात शाहजहांपुर ।आज दिनांक 2 नो 2020 को समाजवादी पार्टी महान दल के गठबंधन के बाद कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव महान दल सुनीत सिंह ने कहा कि आज महान दल धीरे-धीरे कमजोर होता चला गया हमें पता नहीं समाजवादी पार्टी को हमारी कितनी जरूरत है समाजवादी पार्टी

स्वतंत्र प्रभात


 शाहजहांपुर ।आज दिनांक 2 नो 2020 को समाजवादी पार्टी महान दल के गठबंधन के बाद कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव महान दल सुनीत सिंह ने कहा कि आज महान दल धीरे-धीरे कमजोर होता चला गया हमें पता नहीं समाजवादी पार्टी को हमारी कितनी जरूरत है समाजवादी पार्टी जाने महान दल बंद होने के कगार पर पहुंच गया था ऐसी परिस्थिति में समाजवादी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावी मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी ने महान दल का विलय न कराकर गठबंधन किया महान दल के कार्यकर्ताओं के लिए अखिलेश यादव भगवान के स्वरुप हो गए महान दल के प्रत्येक कार्यकर्ता को अखिलेश यादव जी के इस एहसान का बदला 2022 में मुख्यमंत्री बना कर देना है सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट कर 2022 के तैयारी में लग जाएं क्योंकि आज उत्तर प्रदेश में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच गए हैं अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है जनता त्रस्त है कहीं कोई किसी की सुनवाई नहीं है

किसान परेशान है किसान को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है पूरी तरीके से उत्तर प्रदेश का जनमानस परेशान है बहुत अच्छा समय है आने वाले समय में महान दल और समाजवादी पार्टी की सरकार बनना 2022 में निश्चित है। मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहां की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर के सभी समाज को समान रूप से बच्चों को लैपटॉप वितरित किए और समान रूप से सभी सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया सभी महान दल समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले समय में पूरी ताकत के साथ आप लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। आप सभी का सम्मान समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपना सम्मान समझेंगे। इस अवसर पर महान दल के प्रदेश सचिव रामस्वरूप कुशवाहा जिला अध्यक्ष मनोज मौर्या जिला महासचिव गुरुदेव कुशवाहा जिला प्रबंधन सचिव सदाकत खान उपाध्यक्ष रघुनंदन मौर्या सहित सैकड़ों की संख्या में महान दल के कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित रहे। 

About The Author: Swatantra Prabhat