कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि को किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन का बनाया गया अध्यक्ष

स्वतंत्र प्रभात देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन का अध्यक्ष बनाया गया। श्री मणि के मनोनयन पर जनपद के कांग्रेस जनो ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुयश मणि एक जुझारू व्यक्तित्व के धनी तथा

स्वतंत्र प्रभात

देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन का अध्यक्ष बनाया गया। श्री मणि के मनोनयन पर  जनपद के कांग्रेस जनो ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुयश मणि एक जुझारू व्यक्तित्व के धनी तथा किसान नेता हैं

ये किसानों के हितों की लड़ाई के लिए पूरे जनपद में जानें जाते हैं। इनके मनोनयन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों को अपना नेता मिला है, जो उनके लिए आवाज बनेंगे और किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने में मददगार साबित होंगे। इनके मनोनयन से जनपद ही नही पूरे पूर्वांचल के नौजवानों एवं किसानों में हर्ष व्याप्त है।

About The Author: Swatantra Prabhat