मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपाईयों में नहीं थम पा रही गुटबाजी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद भी समाजवादी पार्टी में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला।जब सपा के दो दिग्गज कार्यकर्ता आगरा एक्सप्रेस वे के रेवरी टोल प्लाजा पर गरीब मजदूरों श्रमिकों

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद भी समाजवादी पार्टी में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला।जब सपा के दो दिग्गज कार्यकर्ता आगरा एक्सप्रेस वे के रेवरी टोल प्लाजा पर गरीब मजदूरों श्रमिकों को भोजन एवं अन्य खाद्य राशन सामग्री आदि का वितरण कर रहे थे।

जब दो धड़ों में पार्टी का नजारा बटा नजर आया।हालांकि पार्टी के जिम्मेदार नेता इस बात को कतई मानने को तैयार नहीं है कि मलिहाबाद में सपा संगठन में कोई गुटबाजी है।लेकिन पार्टी नेताओं की चल रही गतिविधियों को देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि मलिहाबाद विधानसभा में सपा के अंदर गुटबाजी चरम सीमा पर है।इस बात पार्टी का कार्यकर्ता भी मान रहा है कि क्षेत्र के नेताओं में गुटबाजी जमकर चल रही है।


मंगलवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर रेवरी टोल प्लाजा के निकट समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव छात्र नेता रहे मुलायम सिंह यादव जहां पंडाल लगाकर लगातार बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को भोजन के पैकेट पानी,फल,दूध आदि का वितरण कर रहे हैं।वही मंगलवार को ही मलिहाबाद विधानसभा के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह यादव के छोटे भाई समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव ने उन से थोड़ी ही दूर पर अपना कार्यक्रम रखा था।जिसमें उन्होंने लंच पैकेट,फल फ्रूट,पानी आदि सामग्री बाहर से आने वाले श्रमिकों को में बांटा।हालांकि दोनों ही जगहों पर बड़े पैमाने पर पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेश स्तर के नेता सम्मिलित हुए थे।

लेकिन पार्टी का आम कार्यकर्ता या देखकर हताश था कि आखिर क्या वजह है कि क्षेत्र के दो बड़े नेता एक ही जगह पर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन क्यों कर रहे हैं।आपस में कार्यकर्ताओं को चर्चा करते देखा और सुना गया कि पार्टी में अब भी गुटबाजी खत्म होने वाली नहीं है।यदि या गुटबाजी नहीं खत्म हुई तो आने वाले विगत दिनों में संभावित चुनाव में पार्टी को एक बार फिर पराजय का सामना देखना पड़ सकता है।इस संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत का कहना है कि यह गरीब मजबूर बाहर से आने वाले श्रमिकों को मदद पहुंचाने का काम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह पर सभी के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

जिसमें विभिन्न प्रकार की खाद सामग्री वितरित की जा रही है।इसमें गुटबाजी का कोई मतलब नहीं है।क्योंकि यह गुटबाजी नहीं है।हर कार्यकर्ता अपने स्तर से जगह-जगह पर क कार्य कर रहा है।इसे गुटबाजी का नाम नहीं दिया जा सकता।इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंती,प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव,कालीचरण डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष जनेश्वर मिश्रा ट्रष्ट के सदस्य मनीष यादव,मोहनलगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सीएल वर्मा,पूर्व राज्य मंत्री लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद के प्रत्याशी राम सिंह राणा,

सोनू कनौजिया,मलिहाबाद की पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत,राशिद अली,मुजीब खान,सरोज यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष टीबी सिंह,रामगोपाल यादव,शशिलेन्द्र सिंह यादव,लाला रमीज खान,जय सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह,हरिशंकर यादव,भगवत पाल मौर्य,कद्दावर नेता चौधरी ज्ञान सिंह यादव,ललित यादव,अमित गुप्ता सहित पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Attachments area

About The Author: Swatantra Prabhat