मध्यप्रदेश के एक छोटे से शहर परासिया का लड़का (सुमित मेहरा) मुंबई में कर रहा है अपने शहर का नाम रोशन

मध्यप्रदेश के एक छोटे से शहर परासिया का लड़का (सुमित मेहरा) मुंबई में कर रहा है अपने शहर का नाम रोशन (सोनू निगम भी जिनकी एक्टिंग की करते हैं तारीफ) मुंबई। मुंबई शहर को सपनों का शहर भी कहा भी जाता है! हर किसी का सपना होता है एक्टिंग में कैरियर बनाने के लिये मुम्बई

मध्यप्रदेश के एक छोटे से शहर परासिया का लड़का (सुमित मेहरा) मुंबई में कर रहा है अपने शहर का नाम रोशन (सोनू निगम भी जिनकी एक्टिंग की करते हैं तारीफ)

मुंबई। मुंबई शहर को सपनों का शहर भी कहा भी जाता है! हर किसी का सपना होता है एक्टिंग में कैरियर बनाने के लिये मुम्बई जाते है! आइये ऐसे ही हम आपको उस इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं,जिन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए डॉक्टर की पढ़ाई को फर्स्ट ईयर में ही छोड़ दिया था और 17 साल की उम्र में एक्टर बनने मुंबई चले गए! वहाँ पर उन्हें काम की तलाश पर काफी भटकना पड़ा! पैसे न होने की वजह से सुमित को फिल्मो में जूनियर आर्टिस्ट का काम करना पड़ा और उन्होंने होटल में भी नौकरी की!

आर्थिक समस्या के चलते सुमित ने काफी बार अपनी रातें रेलवे स्टेशन और फुटपाथ पर निकाली,उसके बाद काफी सारे टीवी सीरियल्स में उन्होंने छोटे छोटे रोल किये पर उन्हें लग रहा था की जो वो करने आये हैं,वो उन्हें मिल नहीं रहा! फिर उन्होंने सोशल मीडिया में काम करना शुरू किया!

दोस्तों हम आपको बता दें की सुमित मेहरा 150 से भी ज़्यादा शॉर्टफिल्मस और हिंदी म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं!उनके कुछ वीडियोस इतने लोकप्रिय हुए की गायक सोनू निगम सहित बॉलीवुड के काफी बड़े दिग्गजों ने सुमित की बहुत तारीफ़ भी की!

सुमित ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर लोगों का दिल जीता!इसका कारण ये भी है की सुमित ने हर तरह के रोल (रोमांटिक,कॉमेडी,एक्शन, इमोशन, मोटिवेशन, एंग्री,नेगेटिव रोल) में खुदको अच्छा एक्टर साबित किया हैं!दोस्तों हम आपको बता दें की सुमित मेहरा के इंस्टाग्राम यूटूबर और फेसबुक में हज़ारों चाहने वाले हैं! बहुत ही जल्द सुमित मेहरा वेब सीरीज बनाने जा रहे है, जिसमें की वह खुद मुख्य भूमिका में जल्द ही नज़र आएंगे!

About The Author: Swatantra Prabhat