सुशांत सिंह राजपूत की डेड मिस्ट्री अब चचेरी भाभी ने सदमें में तोडा दम

पटना-स्वतंत्र प्रभात सुशांत सिंह राजपूत के परिजन अभी उनकी मौत से उबर भी नहीं पाए थे। अब उनके उपर गम का एक और पहाड़ टूट गया है। सुशांत सिंह राजपूत की भाभी सुधा देवी का निधन हो गया है। उनकी भाभी का निधन तब हुआ जब सुशांत का मुंबई में अंतिम संस्कार हो रहा था।

पटना-स्वतंत्र प्रभात

सुशांत सिंह राजपूत के परिजन अभी उनकी मौत से उबर भी नहीं पाए थे। अब उनके उपर गम का एक और पहाड़ टूट गया है। सुशांत सिंह राजपूत की भाभी सुधा देवी का निधन हो गया है। उनकी भाभी का निधन तब हुआ जब सुशांत का मुंबई में अंतिम संस्कार हो रहा था।


मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुधा देवी सुशांत के चचेरे भाई की वाइफ थीं। वह बिहार के पूर्णिया जिले के मलडीहा जिले में रहती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक देवर के जाने का गम वह सह न सकी और सदमे में उनकी जान चली गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की भाभी ने उनके निधन के बाद से ही खाना-पीना छोड़ दिया था। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद उनके पिता गहरे सदमे में चले गए थे। सोमवार के दिन पिता ने ही उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी थी।

About The Author: Swatantra Prabhat