दीक्षा सिंह ने इन्टरमीडिएट परीक्षा में पांचवा स्थान हासिल कर जिले का नाम किया रोशन

दीक्षा सिंह ने इन्टरमीडिएट परीक्षा में पांचवा स्थान हासिल कर जिले का नाम किया रोशन


कादीपुर, सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील के अंतर्गत पारस्पट्टी गांव की मूल निवासी दीक्षा सिंह ने इन्टरमीडिएट परीक्षा -2022 में 89.20% अंक के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दीक्षा सिंह सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की छात्रा है। दीक्षा सिंह ने अपनी अथक परिश्रम से यह सफलता हासिल की है।

 दीक्षा सिंह के पिता मनोज सिंह अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित एवं प्रयत्नशील रहते हैं। दीक्षा ने अपनी इस अपार सफलता का श्रेय माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है। दीक्षा के द्वारा इन्टरमीडिएट परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान हासिल पर मनोज सिंह, डा विनीता सिंह, विनोद श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधाकर विकास चतुर्वेदी, पत्रकार मनोज पाण्डेय द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए  शुभकामनाएं प्रदान की गयी।

About The Author: Swatantra Prabhat